फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: औद्योगिक नगरी में बढ़ रहा प्रदूषण, निगम के पास नहीं बड़ी मशीन

Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
फैक्टरी की चिमनी से निकलना धुआं। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में पर्यावरण प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। सर्दी की शुरुआत में अक्तूबर से दिसंबर तक एक्यूआई 200 से 350 तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ महसूस की। सोमवार को भी एक्यूआई 288 पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों की फिर से परेशानी बढ़ गई। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल ग्रैप-1 और दो की शर्त लागू हैं। नगर निगम या दूसरे किसी विभाग के पास पर्यावरण नियंत्रण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। एंटी स्मॉग गन का भी अब टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की याद में मनाया जाता है। औद्योगिक नगरी में करीब 37 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं। इनसे निकलने वाले धुएं से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर निरीक्षण भी करता है बावजूद इसके पर्यावरण प्रदूषण कम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक्यूआई मीटर हो जाता है बंद
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सेक्टर-18 के पार्क में एक्यूआई मीटर लगाया है। यह मीटर नवंबर महीने में पांच दिन बंद हुआ। ऐसे में एक्यूआई का पूरी तरह से पता नहीं लग पाया। वहीं बाकी दिनों भी एक्यूआई 250 से 350 के बीच रहा। ऐसे में लोगों को सांस लेने में भी परेशानी आई। बोर्ड और सीएम फ्लाइंग की टीम ने कई जगह कार्रवाई भी की लेकिन इसका प्रभाव व्यापक स्तर पर नहीं देखा गया। नगर निगम को शहर में एंटी स्मॉग गन से चौक-चौराहों व पौधों पर पानी का छिड़काव करना था। निगम ने किराये की एंटी स्मॉग गन से एक दिन छिड़काव भी किया। इसके बाद कोई कदम नहीं उठाया। निगम ने स्मॉग जाने के बाद एंटी स्मॉग गन का टेंडर लगाया। यह अब तक भी पूरा नहीं हो पाया है। निगम ने मुख्य सड़कों की सफाई मशीन से जरूर कराई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। बोर्ड द्वारा समय-समय पर जागरूकता के कार्यक्रम व स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाती है। पर्यावरण प्रदूषण करने वाले घटकों पर भी समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

- कुलदीप, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें