फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्राम प्रहरी को साथ लेकर आपराधिक प्रवृति के लोगों और नशा तस्करों पर नकेल कसेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ग्राम व वार्ड प्रहरियों को साथ लेकर आपराधिक प्रवृति के लोगों और नशा तस्करों पर नकेल कसेगी। पुलिस ने इसको लेकर जिला में 476 पुलिस कर्मियों को प्रहरी की जिम्मेदारी दी है। इनमें 195 ग्राम व 43 वार्ड प्रहरी हैं। इन पर डीएसपी मुख्यालय को नोडल अधिकारी लगाया है। वे ग्राम पंचायत सरपंच, नंबरदार, चौकीदार, पंचों, पार्षदों और अन्य प्रमुख लोगों से संपर्क कर इस तरह के लोगों का रिकॉर्ड भी तैयार करेंगे। इस जानकारी को ग्राम प्रहरी ऐप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला के ग्राम व वार्ड प्रहरियों की रविवार को पहली बैठक आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में की गई। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने प्रहरियों को उनकी ड्यूटी बारे जानकारी दी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों और गैर कानूनी धंधा करने वालों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जाना है। इसके लिए प्रत्येक जिला में पुलिस के जवानों को ग्राम व वार्ड प्रहरी के तौर पर नियुक्त किया गया है। सभी पुलिस जवान इस कसौटी पर खरा उतरें। उन्होंने गांव व वार्ड को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए ग्राम प्रहरियों को संबंधित गांव के सरपंच, नंबरदार, चौकीदार, पंचों, पार्षदों और अन्य प्रमुख लोगों से संपर्क साधना होगा। उनसे मिलकर अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गैंगस्टरों व इनके साथ रहने वाले गुंडा तत्वों पर भी नजर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगले 15 दिन में गांव व वार्ड के सभी प्रमुख लोगों से संपर्क कर आसपास के क्षेत्र के अपराधी लोगों का डाटा तैयार करें। गांव व वार्ड में नशा करने वाले, नशा तस्करों, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले, जुआ, सट्टा व खुर्दा चलाने वाले, लूट, डकैती, चोरी करने वाले तथा चोरी का माल रखने वाले, विदेश भेजने और नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठने वालों, अवैध हथियार रखने वाले, पीओ तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले लोगों का डाटा तैयार करना होगा। इसके साथ गुंडागर्दी और अपराधियों व असामाजिक शरारती तत्वों के साथ संबंध रखने वालों की भी सूची बनाकर पूरी नजर रखी जाएगी। इनके खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें