फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिवाली पर बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सादे कपड़ों में भी निगरानी करेंगे पुलिसकर्मी, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने के लिए एडवाइजरी जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगी। जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

जिला पुलिस ने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने कहा कि दिवाली प्रकाश, खुशियों, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। सभी नागरिक इसे आपसी सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। उन्होंने ध्वनि और वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से बचने तथा बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें