फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को पानीपत के सेक्टर 13-17 ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पानीपत पुलिस ने हरियाणा-यूपी बॉर्डर स्थित सनौली यमुना पुल पर नाकाबंदी की गई है। सनौली खुर्द थाना पुलिस द्वारा यमुना पुल के पास बने पुलिस नाका पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस नाका इंचार्ज एएसआई शमशेर सिंह अपनी टीम के साथ नाका से गुजरने वाले सभी वाहनों को रुकवाकर गहनता से जांच की। वहीं सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई अरविंद कुमार भी निरंतर बॉर्डर स्थित पुलिस नाका पर निगरानी बनाए हुए है। थाना प्रभारी अरविंद ने कई बार पुलिस नाका का दौरा करके नाका इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अलावा हरियाणा व यूपी बॉर्डर से होकर बहने वाली यमुना के आसपास के गांव को आने वाले रास्तों पर भी सनौली थाना पुलिस निरंतर निगरानी रख रही है ताकि यमुना से होकर कोई असामाजिक तत्व यूपी की तरफ से पानीपत जिला की सीमा में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें