फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जीप से बम-पटाखों से भरे 13 कट्टे किए बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली से पहले दुकानदार आतिशबाजी के लिए पटाखे व बम जमा करने लगे हैं। पुलिस ने भी इन पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सीआईए टू ने सोमवार रात को अनाजमंडी के गेट से एक कैंटर को पकड़ा है। उस कैंटर से बम-पटाखों से भरे 13 कट्टे बरामद किए हैं। इनको शहर की विभिन्न दुकानों पर सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन

सीआईए टू ने तनवीर पुत्र अब्दुल रज्जाक व शादाब पुत्र शमीम निवासी नई बस्ती, जिला मेरठ को अनाजमंडी के पास से गिरफ्तार किया है। सीआईए टू के हवलदार दिनेश ने बताया कि उन्हें सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि सनौली रोड से होते हुए एक कैंटर अनाजमंडी की ओर जाएगा। उसमें बम पटाखे हैं। उन्होंने अनाजमंडी के पास नाकाबंदी की थी। यहां पर एक कैंटर आया। उसको रुकवाकर तलाश ली गई तो उसमें 13 कट्टे मिले। जांच करने पर सभी कट्टों में बम व पटाखे थे। कैंटर चालक से इनका लाइसेंस मांगा गया तो उनके पास लाइसेंस नहीं मिला। इन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो दुकानों पर बम पटाखों को सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें