फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मनी एक्सचेंज कार्यालय पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की पुलिस लगातार तलाश कर दी है। पुलिस ने पानीपत और आसपास के जिलों में कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

150 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने बदमाशों की पहचान होने का भी दावा किया है। एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले लाॅरेंस ग्रुप के पेज की भी जांच कर रही है। पोस्ट डालने के बाद पेज को डिलीट कर दिया गया।
शनिवार को मॉडल टाउन में असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप के पास मनी एक्सचेंज कार्यालय पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी। एक ही मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था, इसके बाद बदमाश असंध रोड नाके की तरफ भाग गए थे। वारदात के बाद एसपी ने सीआईए की तीनों टीमों को वारदात का खुलासा करने में लगाया था। टीमों ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन संदिग्ध बदमाश कैद हुए थे। बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस ने 150 से अधिक स्थानों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें