फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूल में मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 28 Sep 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 में फ्लोरा चौक पर स्कूल में छात्र के भाई को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शनिवार को दोनों पक्षों को थाना सेक्टर-29 में बुलाया गया था। लेकिन शिकायतकर्ता थाने नहीं पहुंचे। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को दोबारा बुलाया है।
विज्ञापन

इंडो फार्म वाली गली निवासी शिवम ने थाना सेक्टर-29 में शिकायत दी थी। उनका कहना था कि उनका छोटा भाई फ्लोरा चौक पर एक स्कूल में पढ़ाई करता है। वह शुक्रवार को उसकी फीस जमा करने स्कूल गया था। तभी स्कूल की छुट्टी हुई थी। जिस कारण उसे बाहर रोक दिया गया था। जब वह अंदर पहुंचा तो स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की थी। शिवम का आरोप था कि उसके साथ मारपीट की गई थी और प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे थे। शनिवार को प्रिंसिपल थाने पहुंच गए थे। लेकिन शिकायतकर्ता थाने नहीं पहुंचे। प्रिंसिपल का कहना है को छुट्टी होने के कारण उन्हें रोका गया था। किसी के साथ भी मारपीट नहीं की गई थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। शिकायतकर्ता थाने नहीं आया। दोनों पक्षों को दोबारा थाने बुलाया गया है।
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें