फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस शुरू कर रही डबल ओटीपी सिस्टम

Fri, 01 May 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने डबल ओटीपी सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी। 60 साल से अधिक की उम्र के सभी खाताधारकों के खाते से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए दो ओटीपी डालने होंगे। एक ओटीपी खाताधारक और एक ओटीपी उनके द्वारा दिए गए किसी परिजन के नंबर पर जाएगा।
विज्ञापन

दोनों नंबर मिलने के बाद ही निकासी होगी। बुधवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डबल ओटीपी सिस्टम को लागू करने पर मंथन किया गया। डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे थे।
पानीपत में डिजिटल अरेस्ट के पांच मामले दर्ज किए गए हैं। डिजिटल अरेस्ट के शिकार ज्यादातर बुजुर्ग हो रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा डबल ओटीपी सिस्टम लागू किया जा रहा है। जिसके शुरुआती चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के खाताधारकों को इसमें शामिल किया जाएगा। उनके खाते में उनके नंबर के अलावा किसी रिश्तेदार जैसे बेटा, बेटी या किसी नजदीकी रिश्तेदार का नंबर शामिल होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें