जिला पुलिस ने सूदखारों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसके बावजूद उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को आढ़ती की आत्महत्या के बाद परिजनों ने लेनदारों की धमकी से तनाव में आकर आत्महत्या करने की बात कही है। जो पुलिस के अभियान पर सवाल खड़े कर रही है।
करीब एक माह पहले जिला पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया था जिसमें कर्ज देकर उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अलग-अलग थानों में करीब 11 मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसके बावजूद जिले में उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। आढ़ती की मौत के बाद भी चर्चा है कि आढ़ती कर्ज से परेशान थे। परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि लेनदारों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। पुलिस भी इस बिंदू पर जांच कर ही है। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि लेनदेन की बात जांच में सामने आई है लेकिन कितना लेन-देन था इसका अभी पता नहीं चला है।