फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूदखोरों पर कार्रवाई से बच रही पुलिस, एसपी ने दिए सख्ती करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सूदखोरों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई में थाना स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक जिले में कुल छह एफआईआर ही दर्ज हुई हैं। इनमें भी मात्र तीन ही मामलों में गिरफ्तारी हुई हैं। जिस पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सूदखोरों के खिलाफ अभियन को सख्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने सूदखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की। पिछले एक सप्ताह में सूदखोरों के खिलाफ छह अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि इस कार्रवाई को तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को ऊंची ब्याज पर पैसा देकर उनका उत्पीड़न करने वालों पर सख्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि वह सूदखोरों के झांसे में न आए। पैसों जरूरत होने पर वित्तीय संस्थानों से ही पैसे उधार लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें