फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में टॉयलेट जाने के लिए छोड़े थे हवालाती

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 13-17 थाने के हवालात में बबैल गांव निवासी 55 वर्षीय चाचा बलवान ने भतीजे सुशील पर जमीन के विवाद में हमला कर दिया। हमले में पुलिस की लाठी का इस्तेमाल और हमला हवालात के अंदर किया गया। इसमें थाना पुलिस की गलती सामने आ रही है। असल में, वीरवार की सुबह छह बजे टॉयलेट जाने के लिए हवालात को खोल दिया गया, लेकिन उन पर नजर रखने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं था। इस दौरान चाचा ने थाना परिसर से पुलिसकर्मी की लाठी चोरी कर ली और हवालात में आकर भतीजे के सिर पर हमलाकर दिया। इस लापरवाही पर एक एएसआई और एक हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सिर पर कई बार लाठी मारे जाने से सुशील बेहोश हो गया। हवालात में सात हवालाती थे, एक के बाहर नहीं आने पर पर पुलिसकर्मी अंदर पहुंचा तो सुशील कपड़ा ओढ़कर लेटा हुआ मिला। इस पर चाचा ने पुलिसकर्मियों सेे कहा कि भतीजा तो मर गया। पुलिसकर्मियों ने कपड़ा हटाया तो सुशील लहूूलुहान हालत में था। वे उसे सामान्य अस्पताल ले गए, जहां से सुशील को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। अब उसका इलाज एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। मामले के अनुसार बलवान भतीजे सुशील से इतनी नफरत करता था कि उसने भतीजे के लहूलुहान होने पर उसे कपड़े से ढक दिया और चुपचाप हवालात में जाकर बैठ गया। पुलिस पूछताछ में चाचा ने स्वीकार किया कि उसने ही डंडा मारकर भतीजे का सिर फोड़ा है। वह उसका चेहरा नहीं देखना चाहता था, इसलिए कपड़े से उसे ढक दिया।
यह था विवाद-
बबैल गांव निवासी सुनील ने बताया कि पंचायत ने उन्हें तीन कनाल जमीन बांटकर दी है। इतनी ही जमीन उसके चाचा बलवान को दी गई थी। इसके बाद भी चाचा उनकी जमीन पर नजर रखता था। कभी डोल को लेकर तो कभी ट्रैक्टर से जमीन की जुताई करने पर कहासुनी हो जाती थी। एक सप्ताह पहले उन्होंने खेत में ट्रैक्टर चलाया तो चाचा ने इसका विरोध किया और उनके खिलाफ पांच दिन पहले थाने में शिकायत दे दी। बुधवार को पुलिस ने चाचा और सुशील को थाने में बुलाया, जहां पर दोनों का झगड़ा हो गया, जिस पर एएसआई ने भाई सुशील और चाचा बलवान दोनों के खिलाफ 7-51 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर सुशील, सांस लेने में आ रही दिक्कत: डॉ. संजय
प्रेम अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिस वजह उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वही सीटी स्कैन में भी उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले है।
तीन बच्चों का पिता है सुशील
बड़े भाई सुनील ने बताया कि सुशील की गांव में ही हलवाई और करियाणे की दुकान है। सुशील के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी दिया, रिया और युवान है। पत्नी सीमा है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
दो माह पहले अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था चाचा बलवान
सुनील ने कहा कि सीआईए वन ने दो माह पहले चाचा बलवान को दो अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में बलवान ने बताया था कि वह भतीजे सुशील की गोली मारकर हत्या करना चाहता था। इसलिए उसने हथियार रखे हुए थे।
वर्जन
पुलिस ने आरोपी बलवान को गिरफ्तार कर लिया है, उसपर धारा 307 लगाई गई है, पूछताछ जारी है। लापरवाही बरतने पर एएसआई अनूप सिंह और हवलदार रकम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें