फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत का मामला : पुलिस ने जांचे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र के पत्थरगढ़ गांव में किसान दाउद की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को पीड़ित परिवार और करीबियों से घटना की जानकारी ली। इसके अलावा जमीन के दस्तावेजों की भी जांच की ।
विज्ञापन

सनौली क्षेत्र के गांव पत्थरगढ़ के किसान दाऊद की शुक्रवार को शामली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। किसान के बेटे नदीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पिता ने वर्ष 2022 में कैमला निवासी रणधीर से चार लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। उन्होंने अपनी दो कनाल, दो मरने जमीन गिरवी रखी थी। उसी समय से वह ब्याज देते आ रहे हैं और अब तक 1.25 लाख रुपये दे चुके हैं। 28 अक्तूबर को रणधीर ने उनके पिता को खेत पर बुलाया और उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया।
जब उनके पिता ने ऐसा करने से रोका तो उनके साथ मारपीट की। जिससे वह बेसुध हो गए। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज की। वह अपने पिता को लेकर शामली के एक अस्पताल में चला गया। जहां पर शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें