फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली बिल न भरने पर अंसल सिटी में काटे कनेक्शन, बिजली और पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की अंसल सुशांत सिटी में बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। कंपनी द्वारा बिजली बिल जमा न करने पर पर बिजली निगम द्वारा ट्यूबवेल और स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटने से अंसल वासियों में आक्रोश है। रविवार को जैन स्थानक में अंसल सुशांत सिटी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

जिसमें तय किया गया कि अंसल में कूडा उठाने के लिए जेबीएम कंपनी से काम कराया जाएगा। वहीं, पानी संकट के लिए सोमवार को शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करेंगे। जिससे तत्कालीन समाधान निकाला जा सके।
अंसल सुशांत सिटी में करीब 2500 परिवार रहते हैं। अंसल कंपनी के दिवालिया होने के बाद से ही अंसल की देखरेख और मरम्मत का काम एसएफएमएल कंपनी को सौंपा गया था। लेकिन कंपनी ने बिजली निगम के बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया। जिसमें 14 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने के कारण शुक्रवार को बिजली निगम ने अंसल के ट्यूबवेल के कनेक्शन काट दिए थे। इसके बाद शनिवार को दो स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन भी काट दिए। रविवार को अंसल सुशांत सिटी वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल पंवार की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें बिजली पानी की समस्या पर मंथन किया गया। जिसमें तय किया गया कि अंसल में पानी की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात की जाएगी। एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र राणा ने कहा कि मंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान तलाश किया जाएगा विनोद गोयल, लोकेश भाटिया, राज शर्मा, एस के बंसल, अजय घनघास, राहुल सिंगला, राजीव जैन, राजीव मलिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें