फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्थरगढ़ व तामसाबाद के बीच यमुना का तटबंध टूटने पर बचाव कार्य में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पत्थरगढ़ व तामसाबाद के बीच यमुना का तटबंध टूटने से सनौली एरिया के गांव नवादा आर-पार, पत्थरगढ़, जांबा, तामसाबाद, गढ़ी बेसक, धनसौली, कुराड़ आदि में पानी भर गया है। इन गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने टीम गठित कर दी है। पुलिस टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन


एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पानी का बहाव काफी ज्यादा है, जिस पर नियंत्रण पाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों में भारी वर्षा और तटबंध टूटने से जो बाढ़ के गंभीर हालात बने हैं। बचाव कार्यों में लगी टीमें लगातार जलभराव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।
एसपी ने डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह व थाना सनौली प्रभारी महाबीर को आदेश दिया कि वे इस क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंचों व अन्य लोगों से संपर्क बनाए रखें। यदि उन्हें या उनके आसपास किसी को कोई परेशानी है तो उसे तुरंत सहायता उपलब्ध करवाएं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति घबराए नहीं। यदि किसी को खाद्य सामग्री, मेडिकल या अन्य किसी सहायता की आवश्यकता है तो तुरंत पुलिस प्रशासन काे इसकी सूचना दें ताकि प्रशासन की तरफ से उन तक शीघ्र मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें