फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर दो साल में छठा हमला, अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हो सकते हैं तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार अजीत उर्फ जीता पर किया गया छठा हमला था। उनके शहर में कई शराब के ठेके हैं। उनके भाई सुरेंद्र का आरोप है कि 20 लाख रुपये की रंगदारी के लिए लगातार कॉल आ रहे थे, नहीं देने पर हमला किया गया। इस हमलेे को रंगदारी के साथ ही अवैध शराब की बिक्री के कारोबार से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है। हमले में सिवाह गांव के एक गैंगस्टर का हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मामले में चुप्पी साध रखी है। न तो रंगदारी ही कारण बताया है न ही अवैध शराब की बिक्री। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आरोपियों की जल्द धरपकड़ के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पांच बार हो चुके हमलों पर मिला था गनर, बचाने की जगह भाग गया
खलीला गांव के रहने वाले ठेकेदार पर पांच हमले हो चुके हैं। हमलों की वजह से उन्हें हरियाणा पुलिस से गनर दिलबाग मिला था। शनिवार की रात जब बदमाशों ने ठेकेदार पर फायरिंग शुरू की तो प्रत्यक्षदर्शियों और ठेकेदार के भाई सुरेंद्र के मुताबिक गनर ही मौके से सबसे पहले भागा।
सेल्समैन ने काउंटर के नीचे छिपकर बचाई जान
नूलवाला अड्डे पर हमले के वक्त सेल्समैन ठेके पर मौजूद था। उसने बताया कि एक बदमाश ने उससे शराब खरीदी और जिसके पैसे काटकर उसने लौटाए भी। उसी बदमाश ने सबसे पहले फायरिंग की, जिसके बाद तीन और बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। उसने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। तीनों बदमाशों के पास कट्टे थे।
विज्ञापन

गांव चंदौली के रहने वाले ग्राहक को पीट पर लगी गोली
प्रथमदृष्टया बताया जा रहा है कि ठेकेदार अजीत को सीने, पेट और टांग पर गोली गई है जबकि शराब लेने आए ग्राहक धर्मेंद्र को पीठ में गोली लगना बताया जा रहा है। ड्राइवर सागर को भी सीने में गोली लगना बताया जा रहा है। तीनों का देर रात तक प्रेम अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था। ऑपरेशन के बाद ही डॉक्टर स्पष्ट करेंगे कहां गोली लगेगी।
- हमलावरों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच
चारों हमलावरों की उम्र 20 से 22 वर्षीय के बीच बताई जा रही है। क्रॉस फायर में मृत बदमाश का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी शनाख्त नहीं हुई है।
- दो साल पहले अवैध शराब के कारोबार में हुई थी गैंगवार
दो साल पहले गांव नूलवाला में अवैध शराब के कारोबार को लेकर गैंगवार सामने आई थी। जिसमें सिवाह गांव के एक गैंगस्टर का नाम सामने सामने आया था। अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त पुलिस ने अवैध रूप से चल रही शराब की दुकानों पर कार्रवाई भी की थी। पांच महीने पहले छाजपुर गांव में शराब विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्या का कारण भी शराब की अवैध बिक्री बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें