लोगों के छुड़वाने पर आरोपी उसकी जेब में पड़ी 5500 रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। सेक्टर 13-17 पुलिस ने मुंशी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 6 के संदीप कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 25 स्थित बॉबी गुप्ता की डीएनटीपी ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करता है। रविवार को उसने ट्रांसपोर्ट के चालक काला की दूसरी गाड़ी पर ड्यूटी लगवाई थी। इससे पेशगी में कमी होने पर नाराज चालक काला उससे रंजिश रखने लगा। बुधवार शाम से ही कोई अज्ञात व्यक्ति उसे टोल प्लाजा पर बुलाने लगा। वह पानीपत टोल प्लाजा पर गया तो वहां शीशपाल, उनका चालक काला कुछ अन्य साथियों के साथ इनोवा कार में बैठे मिले। उसे भी जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तो उसने किसी तरह खुद को आरोपियों से बचाया। आरोपी शीशपाल उसके नाम की सुपारी लेने की धमकी देने लगा। आरोपियों ने उसकी जेब में पड़ी 5500 रुपये की नकदी भी छीन ली। वीरवार को भी आरोपियों ने उसके फोन पर कॉल करके गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।