पानीपत। भगोडा घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में पानीपत पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। जिले में ऐसे अपराधियों की संख्या 118 से अधिक पहुंच गई। इनमें से कुछ आरोपी ऐसे हैं जो एक दशक से पुलिस पकड़ से दूर हैं।
हालांकि, पुलिस ने अभियान चलाकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस छह माह में 70 आरोपियों की तलाश कर अदालत में पेश कर चुकी है।
पानीपत जिले में पुलिस बेल जंपर, पैरोल जंपर और भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। जिसमें अदालत से भगोडा घोषित हुए अपराधियों की सूची तैयार की गई है। जिले में वर्तमान समय में 118 से अधिक भगौडा घोषित अपराधी हैं।
जिनकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही है। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। जिस कारण अब पुलिस ने ऐसे अपराधियों की तलाश के अलग से टीम लगाई गई है।
जनवरी से जुलाई 2025 तक पुलिस टीमें अलग-अलग प्रदश में दबिश देकर करीब 70 अपराधियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। बाकी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें अपराधियों की कुंंडली खंगालने में जुटी है। ब्यूरो