फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में दर्दनाक हादसा: जीटी रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती की मौत

Thu, 14 Aug 2025 02:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक व युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में नेशनल हाईवे पर समालखा के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसा सुबह 7 बजे डीपीएस स्कूल के सामने फ्लाईओवर से पहले हुआ, जब उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान दीपक (25) और चित्राक्ष (22) के रूप में हुई है, जो दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर 30बी के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, दोनों सुबह चंडीगढ़ से वृंदावन के लिए निकले थे।

विज्ञापन


समालखा से दो किलोमीटर पहले उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई और दोनों करीब 100 मीटर आगे जाकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें