पानीपत। सौदापुर गांव के पास एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। कार चालक यहां से फरार हो गया। हादसे मृतक के बड़े भाई के सामने हुआ।
पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। किशनपुरा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के गांव अमता का रहने वाला है। वह किशनपुरा में किराए पर रहता है और फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को वह सौदापुर गांव के पास गया था। उसका भाई कुमार (35) उसे लेने के लिए बाइक पर आ रहा था। रास्ते में पहलवान ढाबे के पास उसके भाई की मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कुमार पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने भाई कुमार पंडित को लेकर एक निजी अस्पताल में गया। मंगलवार सुबह कुमार पंडित की इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद