फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 25 हजार थैले बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 25 हजार कपड़े के थैले बांटकर मनाया गया। इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करें और पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाएं। वर्चुअल तरीके से कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पॉलिथीन अनेक व्याधियों का कारण होता है। पॉलिथीन में जब भी हम कोई गर्म खाद्य पदार्थ डालते हैं तो उसमें हानिकारक पदार्थ रह जाते हैं। जिससे कैंसर जैसा भयानक रोग हमारे शरीर में हो जाता है।
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज ने मॉडल टाउन मुलतान भवन में कहा कि पॉलिथीन हमारे शहर की ड्रेनेज सिस्टम को बंद कर देती है और पानी इकट्ठा होने से भयंकर निकासी ठप हो जाती है। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि पॉलिथीन कभी नष्ट नहीं होता है। इस मौके पर देवेंद्र दत्ता, तरुण गांधी, लोकेश नागरु, सुरेंद्र अहलावत, किशन छोक्कर ने अपने विचार रखे। कार्यकम में प्रीतम गुजर, दिवाकर मेहता, सरदार अमरजीत सिंह कोहली, हरीश कटारिया, ललित गोयल, प्रीतम सचदेवा, चांद भाटिया, अनिल गुप्ता ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थैले बाटे और केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें