फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाजपुर में प्लॉट अलॉटमेंट में गड़बड़ी की शिकायत

Tue, 03 May 2016 12:36 AM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को मिलने वाले सौ-सौ गज के प्लॉट आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सोमवार को छाजपुर गांव के ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के नाम शिकायत दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रईसों को तो एक घर में चार-चार प्लॉट दे दिए गए हैं, जबकि असली हकदार अपने हक से अभी तक वंचित हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना था कि इस फर्जीवाड़े को रातों रात अंजाम नहीं दिया गया बल्कि लंबा वक्त लगा है। ग्रामीण इससे पहले भी मामले की शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीबों को उनके प्लॉट दिला कर न्याय किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि इस बारे में सरकार को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सब काम सोची समझी योजना के तहत किया गया है।


कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए तमाम कायदे कानूनों को ताक पर रख दिया गया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने सांसद अश्विनी चौपड़ा के नाम भी ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच करवाने की मांग की। बीडीपीओ बिजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। जल्द ही इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें