पानीपत। प्रदेश स्तरीय 58वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कबड्डी और कुश्ती में प्रतिभा दिखाई। शिवाजी स्टेडियम व अन्य मैदानों पर पानी भरने के चलते नई अनाज मंडी में मैच कराए गए। कबड्डी के अंडर-14 आयु वर्ग में जींद ने कुरुक्षेत्र को हराया। वहीं झज्जर ने रेवाड़ी, पानीपत ने महेंद्रगढ़ को हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में पानीपत ने फरीदाबाद और अंडर-19 में पानीपत ने सिरसा को हराया। पानीपत ने फरीदाबाद, गुरुग्राम ने जींद को हराया।
मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुलेख डिडवाड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। सुलेख डिडवाड़ा ने कहा कि हरियाणा की धरती खेलों और खिलाड़ियों की रही है। खिलाड़ियों ने दंगल और कबड्डी में परचम लहराया है। युवा आज भी खेलों में प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे हैं। मौके डीईईओ सुभाष चंद्र, बीईओ विक्रम सहरावत, जयपाल सरोहा, जिला सचिव कर्ण सिंह पुनिया, रविंद्र अंतिल व हरपाल मलिक मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने सोमवार को पहले दिन कबड्डी और कुश्ती में दम दिखाया।
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की कुश्ती में दांव लगाते खिलाड़ी। संवाद
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की कुश्ती में दांव लगाते खिलाड़ी। संवाद