फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट का बदला लेने के लिए की थी डेयरी संचालक जलसिंह की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला की पुलिस ने हरिसिंह कॉलोनी में एक डेयरी संचालक की हत्या के ब्लाइंड मर्डर की वारदात को 31वें दिन सुलझा दिया है। पुलिस ने डेयरी पर कभी कभार काम में हाथ बंटाने जाने वाले युवक ने हत्या की थी। हालांकि इसमें अब तक नौकर पर शक जताया जा रहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में मारपीट का बदला लेने के लिए डेयरी संचालक की हत्या करने की वारदात को कबूल किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को वारदात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को तहसील कैंप क्षेत्र के हरिसिंह कॉलोनी निवासी मनीष ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पशु डेयरी है। उसके पिता जल सिंह काम देखते हैं। 10 मार्च को खाना खाने के बाद वह डेयरी पर गए थे। अगले दिन अब उसकी मां डेयरी पर पहुंची तो पिता का खून से लथपथ शव चारपाई के पास पड़ा था। हत्या का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया था। टीम एक माह से जांच में जुटी थी। पुलिस ने डेयरी पर काम करने वाले नौकर से भी शक के आधार पर पूछताछ की थी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद जांच में तारा सिंह उर्फ आशीष निवासी कनसूरी यूपी हाल निवासी जावा कॉलोनी का नाम सामने आया। जिसे सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कभी कभी जल सिंह के पास डेयरी पर पार्ट टाइम काम करने आता था। जिसके बदले में जल सिंह उसे 100-150 रुपये दे देता था। एक दिन काम करते हुए जल सिंह ने उसके साथ मारपीट कर दी थी और पैसे भी नहीं दिए थे। जिससे वह जल सिंह से रंजिश रखने लगा था और काम छोड़कर चला गया। कुछ दिन बाद जल सिंह के कहने पर उसने दोबारा फिर से काम पर आना शुरू कर दिया था। 10 मार्च को शाम को वह डेयरी पर काम किया। इसके बाद उन्होंने मादक पदार्थ से भरी हुई बीड़ी पी थी। इसी बीच तारा सिंह उर्फ आशीष ने ईंट से जल सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। सीआईए-1 की टीम ने सेक्टर-13-17 हेलीपेड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



बॉक्स
पहले बीड़ी पिलाई फिर की हत्या
पुलिस के मुताबिक, तारा सिंह नशा करने का आदती थी। वारदात के दिन भी उसने मादक पदार्थ से भरी बीड़ी पी थी। एक बीड़ी जल सिंह को भी दी थी। जिससे उसे नशा हो गया था। इसी का फायदा उठाकर सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी मृतक का पर्स भी चोरी कर ले गया था। जिसमें से उसे 400 रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें