फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शनिवार को प्री प्राइमरी विंग के खेल मेले का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा प्री नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा अध्यापक, अध्यापिकाओं व डीपी राहुल और अजय ने विद्यार्थियों की योग्यता व रुचि के अनुसार स्वास्थ्यवर्धक, ज्ञानवर्धक व मनोरंजन युक्त खेलों का चयन किया गया। मुख्यातिथि गीता एजुकेशन सोसायटी के प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


छात्रों ने फ्रॉग रेस, बाल बैलेंसिंग, थ्री लोग रेस, बिस्किट रेस, पैक द बैग, बोतल कलेक्शन, बैलून रेस, पॉप थे बैलून, सैक रेस, लेमन रेस आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रेस में तन्वी, नक्श, खुशी, नैना, परी, आयांश, केशव, गर्वित, निकिता, अंकुश, पर्व, वाणी, अंशिका, हिमांशु व अंकुश विजेता रहे। इस मौके पर अनुराधा जांगड़ा और स्वाति जांगड़ा, उपप्राचार्य रमेश वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें