स्टेडियम में पड़े उपकरण। संवाद
- फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में मुलभूत सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम में पेयजल से लेकर शौचालयों की सफाई न होने के कारण खिलाड़ियोंं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कई बार अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं हो पाया है। इससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिले के विभिन्न गांवों और कस्बोंं से खेलों के अभ्यास के लिए आ रहे खिलाड़ियों द्वारा खेल विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं, साथ ही स्टेडियम में कई जगह पड़े खेल उपकरणोंं का कबाड़ हो रहा है, साथ ही खिलाड़ियों को खेल भत्ता भी कई महीनों के बाद मिल पा रहा है।
खिलाड़ी निखिल, सुमित, निकिता, सविता और तनिशा ने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को मुलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए पेयजल और शौचालय की सुविधा बेहतर नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है, साथ ही स्टेडियम में कई जगह विभिन्न खेलों के उपकरण रखे हुए है। उन्हें खिलाड़ियों को न दिए जाने के कारण उनका कबाड़ हो रहा है। कई बार खेल विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। खिलाड़ियों ने समस्या के निस्तारण के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाने की बात कही है, इससे खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो, साथ ही खिलाड़ियों को खेल भत्ता भी कई महीनों के बाद मिल पा रहा है। स्टेडियम में खिलाड़ियो को बेहतर खेल सुविधा और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही उनकी मुलभूत सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के लिए खेल भत्ते को जल्द दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
स्टेडियम में पड़े उपकरण। संवाद- फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।
स्टेडियम में पड़े उपकरण। संवाद- फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।