संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। सनौली क्षेत्र के धनसौली गांव निवासी कबड्डी खिलाड़ी संदीप (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाब में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गए थे। शनिवार सुबह वह डाडोला-उझा चौक के पास घायल अवस्था में मिले थे। जिन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम को उनकी मौत हो गई।
धनसौली गांव के रोहित ने बताया कि उनके चचेरे भाई संदीप कबड्डी के खिलाड़ी थे। वह रिसालू गांव की टीम के साथ खेलते थे। वह पंजाब में प्रतियोगिता में खेलने के लिए गए थे। शुक्रवार देर रात को वहां से वापस आए। जिसके बाद संदीप रिसालू गांव में ही रुक गए। शनिवार सुबह को वह स्कूटी लेकर घर आने के लिए निकले। जैसे ही वह डाडौला-उझा गांव के चौक पर पहुंचे तो स्पीड ब्रेकर से उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया।
रविवार शाम को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रोहित ने बताया कि संदीप अकेला भाई था। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह हरियाणा, दिल्ली, पंजाब यूपी सहित कई राज्यों में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके थे।