फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोशालाओं के उत्थान के लिए बनाई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण सोमवार को कुराना स्थित गुरु ब्रह्मानंद गोशाला में परिसर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार ने गोशालाओं के उत्थान को लेकर बजट भी निर्धारित किया है और कई योजनाएं भी बनाई है। जिनका वर्तमान में गोशालाओं को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे। तभी हम उन्हें नशे से बचा पाएंगे। गो माता के दर्शन से ऐसा लगा जैसे तीर्थ का दर्शन हो गया हो। प्रदेश में जहां भी गोशालाएं हैं। वह बहुत ही पवित्र स्थान हैं। गो माता में संपूर्ण ब्रह्मांड है। गांव में रहने वाले, खेती करने वाले किसान हमसे बेहतर जानते हैं। उन्होंने पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की।
उत्तराखंड से सेवानिवृत डीजीपी एवं वर्तमान में राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अशोक गर्ग ने कहा कि गोशाला में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमें और प्रयास करने होंगे। उन्होंने बुके देकर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। कमेटी द्वारा अशोक गर्ग व अध्यक्ष का शॉल भेंट करके स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पगड़ी पहनाई गई व फूलों की मालाओं डालकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें