फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिटायर्ड कर्मी मांगों के समर्थन मेंं आज रोहतक में करेंगे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला इकाई द्वारा रविवार को बैठक की गई। इसमें बताया गया कि आगामी आंदोलन की घोषणा के लिए छह जनवरी को रोहतक में बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक उपप्रधान बलवान सिंह और सहसचिव प्रतिम रावल ने बताया कि राज्य का सम्मेलन 24 दिंसबर को रोहतक में संपन्न हुआ था और कार्यकारणी बैठक छह जनवरी को रोहतक कर्मचारी भवन में की जाएगी। इसमें आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
प्रधान शिशपाल मलिक ने बताया कि सभी ब्लाॅकों को नए तीन वर्ष की मेंबरशिप व चंदे की कापी दो दिन के अंदर दे दी जाएगी।
अपने नए मेंबर बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा। ताकि आने वाले समय में जिला अग्रणी प्रगति में शामिल हो सके। बैठक में हरियाणा सरकार से मांग है कि वह हमारी मांगो को 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत और 70 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन

मेडिकल जांच 3000 रुपये प्रति माह किया जाए व कैशलेश सुविधा दी जाए। 10 वर्ष के बाद कटौती बंद की जाए। बैठक में सतबीर चालिया, रामभज शर्मा, मोहर सिंह, ईश्वर सिंह, सीता राम, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें