फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

विज्ञापन
बापौली। सनौली थाने के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। गांव सनौली खुर्द में बिजली की लाइन पर काम के दौरान संविदा कर्मी के मौत के मामले में परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर सनौली थाने में प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपी जेई, दो लाइनमैन और ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी रामनिवास के समझाने पर भी जब ग्रामीणों नहीं माने तो मौके पर डीएसपी प्रदीप सिंह पहुंचे। उनके आश्वासन पर वे वापस चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के युवक सुरेंद्र पुत्र सुभाष की सनौली खुर्द गांव में गत सोमवार को बिजली की तारों की जगह केबल बदलने के दौरान मौत हो गई थी। सुरेंद्र की मौत के मामले में जेई, दो लाइनमैन व ठेकेदार आरोपी हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है पर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वो लगातार थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। अब डीएसपी ने उन्हें मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में राजकुमार, संदीप, शिवकुमार, राजकुमार, महाबीर, रोहताश, रणबीर, हरपाल नाथ, अनील, कविता, दर्शना, सविता, भरपाई व राजवंती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें