फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कृषि उपकरणों का भौतिक सत्यापन आज से तीन दिन होगा

Fri, 12 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत किसानों द्वारा खरीदे गए कृषि उपकरणों का भौतिक सत्यापन 12, 13 और 14 दिसंबर को किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत राशि का अनुदान प्रदान कर रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि पर अपने कृषि यंत्र समय पर लेकर पहुंचे, ताकि अनुदान प्रक्रिया सुचारु व पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. आत्मा राम ने बताया कि जिन किसानों ने एक से 10 दिसंबर के बीच अपने उपकरणों के बिल एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर अपलोड किए हैं, उनका सत्यापन निर्धारित तिथियों पर नई अनाज मंडी स्थित विभागीय कार्यालय परिसर में गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को सुपर सीडर, 13 दिसंबर को बेलर, हे-रेक व कटर तथा 14 दिसंबर को चॉपर, जीरो-टिल समेत अन्य उपकरणों का सत्यापन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड हुए बिलों का सत्यापन 2 से 4 दिसंबर को संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें