फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज, बाथरुम वीडियो व फोटो सोशल मीडिया वायरल करने की धमकी देने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि युवक उसे वीडियो, मैसेज और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है और 20 हजार रुपये मांग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना में दी शिकायत के अनुसार महिला का कहना है कि गत 25 अगस्त को उसके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप आया और लोगों के साथ गलत संबंध होने की बात कहकर धमकी देने लगा। उसने धमकी दी कि वह उसकी सभी चेट, वीडियो व फोटो साइट पर डाल देगा। इसी वजह से उसने बातचीत करनी शुरू कर दी। जिसके दो से तीन दिन बाद आरोपी युवक ने उससे उपरोक्त फोटो व वीडियो रिश्तेदार व सोशल मीडिया पर न डालने के 20 हजार रुपये भी मांगे। उसने पहले मना किया, लेकिन झांसे में आकर पहले हां कर दी। जिसके बाद आरोपी ने एक यूपीआई कोड भेजा, पैसे ट्रांसफर करने की 10 सितंबर आखिरी तारीख दी। धमकी दी कि अगर इस तारीख तक वह पैसे नहीं देगी तो वह वायरल कर देेगा। उसने मना कर दिया तो उसने 30 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया, लेकिन वह इस डेट में भी पैसे नहीं देने से मना कर दिया। महिला की पुलिस से अपील है कि वह आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके पास बाथरूम वीडियो व अन्य फोटो को डिलीट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें