माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बाबरपुर मंडी से भी झपटमारों ने एक युवक को फोन छीन लिया। युवक के फोन कवर में एक हजार रुपये भी थे। इसे भी झपटमार फोन के साथ ले उड़े। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को कमलेश निवासी बाबरपुर मंडी ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर का सामान लेकर आ रहा था। इसी दौरान उसका फोन बजा और वह फोन पर बात करने लगा।
इतनी देर में पीछे से दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए और झपट्टा मारकर उसका फोन ले गए। उसके फोन के कवर में एक हजार रुपये नकद भी थे। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को पकड़ने और अपना फोन नकदी समेत वापस दिलाने की मांग की है।