फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद और दवा विक्रेताओं पर रहेगी पैनी नजर

Tue, 13 May 2014 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
धान का सीजन शुरू होने से पहले जहां किसानों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, वहीं कृषि विभाग भी इस बार धान के सीजन दौरान खाद व दवा विक्रेताओं पर पैनी नजर रखेगा।
विज्ञापन


इसके लिए मुख्यालय ने सूचना जारी कर स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के कड़े आदेश दिए हैं। किसी भी दुकान पर खाद और दवाई में कोई शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार संचालक पर कड़ी कार्रवाई होेगी।

धान के सीजन में खाद और कीटनाशक दवाइयों की भारी मात्रा में खरीदारी होती है। सीजन के दौरान दुकानदार कई तरह की गड़बड़ी भी कर देते हैं।

इस बात को गंभीरता से लेतेे विभाग ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। कृषि विभाग में तैनान सभी फील्ड कर्मचारियों को अलर्ट हो जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल कैंपेन में नहीं बरती जाएगी नरमी
स्पेशल कैंपेन (दवा व खाद विक्रेताओं पर चलाया जाने वाला विशेष जांच अभियान) में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

कई बार देखने मेें आता था कि जांच अधिकारी कई दुकानों पर गड़बड़ी मिलने पर अनदेखा कर देते थे। इससे दुकानदारों का हौसला ज्योें ता त्यों ही बना रहता था और दुकानदार भविष्य में भी नकली खाद व दवाइयां बेचता रहता था।

कीटनाशक खरीदने के लिए बाध्य किया तो खैर नहीं
जांच अभियान के दौरान किसी भी दुकान पर नकली या एक्सपायरी रेट की दवाई मिली तो संबंधित दुकानदार की खैर नहीं।

इसके अलावा कोई भी दुकानदार किसी उपभोक्ता को बीज या खाद के साथ जबरदस्ती कीटनाशक दवाई खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा।

किसानों को कीटनाशक खरीदने के लिए बाध्य करने की शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारी संबंधित दुकानदार का लाइसेंस भी छीना जा कता है।

वहीं, जिले के करीब 300 दुकानदार अपनी दुकानों के लाइसेंस रिन्यू करवाने में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो लाइसेंस रिन्यू करवाने के  लिए के कार्य में जुट गए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें