फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खुखराना में नए मकान बनाने को मिली मंजूरी, कल की जाएगी निशानदेही

विज्ञापन
खुखराना गांव ​शिफ्टिंग के लिए अ​धिकारियों के साथ चर्चा करते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। 
विज्ञापन
पानीपत/थर्मल। थर्मल की राख से उजड़े खुखराना गांव के वाशिंदों को नए गांव में अपना आशियाना बनाने की मंजूरी मिल गई है। प्रशासन ने निशानदेही के लिए 10 पटवारी और पांच कानूनगो की ड्यूटी लगाई है। वे गांव में पैमाइश कर लोगों को उनके प्लॉट देंगे। ग्रामीण इसके बाद अपने मकान बनाना शुरू कर सकेंगे। प्रशासन ने नए गांव में मूलभूत सुविधाओं के साथ नए मॉडल का गांव बसाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें गांव शिफ्टिंग की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों के हितों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने मकानों का निर्माण कार्य शुरू करें। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। प्रशासन की ओर से रविवार को गांव में निशानदेही कराई जाएगी। प्रत्येक परिवार को उनकी जमीन की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
मूलभूत सुविधा समय पर सुचारू की जाएंगी : गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर सुचारू की जाएंगी। अधिकारी गांव में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी रखेंगे। किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों के साथ नियमित संवाद बनाकर रखा जाएगा। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ अगली कार्ययोजना पर चर्चा की। इस मौके पर डीआरओ कनव लाकड़ा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतबीर और एचएसपीसीबी के आरओ भूपेंद्र चहल मौजूद रहे।

खुखराना गांव शिफ्टिंग के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा करते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें