फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पानीपत जिला कोर्ट परिसर में गवाही देने आए लोगों पर हमला, दो गंभीर रूप से घायल; गाड़ियों के शीशे तोड़े

Thu, 08 Oct 2026 03:30 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

थाना शहर प्रभारी कटार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल अक्षय और नवीन को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कोर्ट परिसर में वीरवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब गवाही देने आए एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने गंडासों और डंडों से हमला कर दो लोगों को लहूलुहान कर अधमरा कर दिया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कवी गांव निवासी अमित ने बताया कि उनका पुराना औद्योगिक थाना पुलिस में मारपीट का एक मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले में वीरवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी। तारीख भुगतने के बाद जब वे वकीलों के चैंबरों के पीछे स्थित पार्किंग की तरफ जा रहे थे, तभी घात लगाए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


जान बचाने के लिए जब वे भागने लगे, तो हमलावरों ने अक्षय (निवासी बालियान, रोहतक) और नवीन (निवासी गंगाराम कॉलोनी, पानीपत) को घेरकर पकड़ लिया। हमलावरों ने दोनों को डंडों और तेजधार हथियारों (गंडासों) से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी कटार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल अक्षय और नवीन को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें