लोगों को जागरूक करती डॉ. मोनिका व अन्य। संवाद
समालखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चुलकाना में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर वीरवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
पीएचसी की डेंटल सर्जन डॉ. मोनिका और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. तनु ने महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार के महत्व, नियमित योग व व्यायाम के लाभ व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में बताकर जागरूक किया। उन्होंने उच्च रक्तचाप के शुरुआती चेतावनी संकेतों की पहचान और शीघ्र उपचार के लाभों को भी विस्तार से समझाया गया ताकि समय पर निदान व इलाज संभव हो सके। नर्सिंग स्टाफ मीनाक्षी, पूजा हुडा ने ग्रामीणों को रक्तचाप मापने, शुगर जांच समेत बुनियादी स्वास्थ्य परामर्श मुहैया कराया और दंत रोगों के शीघ्र उपचार के महत्व पर भी जानकारी दी। डॉ. मोनिका ने बताया कि दंत समस्याएं अनदेखी रहने पर हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती हैं, इसलिए दंत जांच व उपचार समय पर कराना आवश्यक है।इस अवसर पर हेल्थ इंस्पेक्टर नरेश, एएनएम उषा और सुलोचना उपस्थित रही।