फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रात की बारिश से असंध रोड पर दिन भर जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सावन की तेज बारिश में राहत से ज्यादा आफत महसूस की गई। जिले में औसतन 61.6 एमएम बारिश में चारों तरफ जलभराव हो गया। सबसे अधिक मतलौडा में 97 और सबसे कम इसराना खंड में 33 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश में शहर में पानी निकासी का सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित रहा। जीटी रोड खादी आश्रम, संजय चौक, रेलवे रोड और बस स्टैंड के अलावा असंध रोड फोर लेन की जींद दिशा छाबड़ा अस्पताल से असंध पुलिस नाका तक जलमग्न रही। इससे दुकानदार से लेकर आम राहगीर तक जूझते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को शुरू बारिश आधी रात के बाद तक लगातार होती रही। रात करीब ढाई बजे बारिश बंद हुई। इस दौरान आधे शहर में आधी रात से बिजली आपूर्ति ठप रही। जीटी रोड से बारिश का पानी उतर गया, लेकिन असंध रोड अंडरपास के नजदीक वीरवार को दिनभर बारिश का पानी जमा रहा। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की दो दर्जन लाइनों की बिजली जाने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बारिश के चलते बाहर छतों पर भी नहीं सो पाए। शाम को ही बिजली जाने के चलते देर रात को इनवर्टर भी जवाब दे गए। ऐसे में लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। देर रात करीब ढाई बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। इसके बाद वीरवार अल सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई।
बॉक्स
दिनभर उमस व गर्मी में बेहाल रहे लोग
वीरवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय 32 डिग्री तापमान में 41 डिग्री तापमान जितनी महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यहां इतनी बारिश हुई
खंड बारिश (एमएम)
पानीपत 63
समालखा 57
इसराना 33
बापौली 58
मतलौडा 97
नोट : बारिश बुधवार सुबह आठ से वीरवार सुबह आठ बजे तक की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें