पानीपत। कुटानी रोड दलबीर नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुटानी रोड दलबीर नगर निवासी मुकेश (30) मजदूरी करता था। वे परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि वे दोनों भाई अविवाहित हैं। मुकेश की माता का भी लॉकडाउन के दौरान सोनीपत टोल प्लाजा के पास एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि मुकेश शराब का सेवन करता था। बुधवार को भी परिजनों को मुकेश के शराब पीकर पावर हाउस के पास पड़े होने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे तो मुकेश दम तोड़ चुका था। जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।