फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शीतलहर से ठिठुरे लोग, रफ्तार पर घने कोहरे का ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कोहरा पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तड़के व देर रात को कोहरे के चलते दृश्यता 10 मीटर तक होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है, इसके साथ दिन के समय 10 किलोमीटर शीतलहर चलने से एक घंटे निकली हल्की धूप भी बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे ठंड व कोहरा लगातार गिरने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के पांच बजे ही कोहरा छाया हुआ था, इसके चलते दृश्यता करीब 10 मीटर की रही। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे सुबह 10 बजे कोहरा हटने लगा। दोपहर 12 बजे कुछ देर धूप निकली, लेकिन तेज हवा चलने से धूप का भी सहारा नहीं मिल पाया। शाम को चार बजे फिर से ठंड बढ़नी शुरू हो गई। लोगों को दिनभर अलावा जलाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास किया। बाजार व सड़क किनारे जगह-जगह अलाव जलते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। जिले में अगले कई दिन तक सर्दी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें