फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के लोग अब नहीं चाहते बापू-बेटे का लूट राज, वोट से चोट देने का आ गया समय : धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ग्रामीण विधानसभा से महिपाल ढांडा का नामांकन भरवाने पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी से लेकर भूपेंद्र हु्ड्डा और दीपेंद्र को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब अमेरिका घूम रहे हैं। वहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी तो आरक्षण को ही समाप्त कर देगी। इसका जवाब अब वोट की चोट से देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अफवाह फैलाई थी कि अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो संविधान को बदल देंगे। जिसमें आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। भारत के विशेष वंचित वर्गों जिसमें अनुसूचित जाति के लोगों में आरक्षण खत्म करने का भ्रम फैलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज वे इस पानीपत की पवित्र भूमि पर कहते हैं कि जब तक इस देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, कोई आरक्षण की ओर आंख उठा कर भी नहीं देख सकता। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हु्ड्डा और उनके बेटे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि बापू बेटे का लूट राज दोबारा नहीं आना चाहिए। दलितों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए। हरियाणा की जमीनों को बंधक नहीं बनवाना है। जो लोग दस साल तक हरियाणा की आबरू लूटते थे, प्रदेश के संसाधन लूटते थे, प्रदेश में गुंडाराज चलाते थे, भाई भतीजावाद चलाते थे, ऐसे लोगों को कभी मत जिताना। उन्होंने आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब तक देश में प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी हैं तब तक आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें