फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क चौड़ीकरण की मांग के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी। संवाद - फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
विज्ञापन
समालखा। शहर में रेलवे लाइन पार वार्ड-16 में नगर परिषद द्वारा नारायणा रोड से कॉलोनियों की ओर आने वाली मुख्य सड़क को उखाड़ कर टाइल बिछाने का काम किया जा रहा है। सरकार के राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सड़क को साढ़े 16 फुट चौड़ा करने की बात कही गई है लेकिन नगर परिषद अधिकारियों द्वारा इसे केवल 12 फीट चौड़ा ही बनाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय वासियों में रोष बना हुआ है। शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने काम को बंद कराकर प्रशासन के लिए रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सड़क का पुनर्निर्माण पागल पूरी बाबा मंदिर से लेकर ईश्वर सैनी के मकान तक किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पांचाल का कहना है कि यह सड़क पहले साढ़े 16 फुट चौड़ी बनी हुई थी इसे उखाड़ कर अब 12 फुट बनाया जा रहा है पूरे देश में हर जगह तंग सड़कों को चौड़ा किया जाता है। कहा कि बिना किसी कारण के सड़क की चौड़ाई घटाई जा रही है। लाइन पार को आने वाली मुख्य सड़क होने के कारण इसी सड़क से स्कूल की बस व भवन निर्माण कार्य के माल के बड़े ट्रक और अन्य सभी प्रकार के वाहन यहीं से आवाजाही करते हैं। उन्होंने इस घटनाक्रम की शिकायत नगर परिषद कार्यालय को लिखित में दी और उसके बाद विधायक मनमोहन भड़ाना के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। उनके पीए सारिक ने बताया कि सड़क को 16 फुट चौड़ा ही बनाया जाएगा, उनके आश्वासन के बाद काॅलोनीवासी निवासी संतुष्ट हुए। इस मौके पर प्रवीण पांचाल, संदीप शर्मा, सोमदत्त वर्मा, पवन कुहाड़, कर्मवीर कुहाड़, बलवान पांचाल, सतवीर सैनी, फूल कुमार, गुलाब व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें