युवा सचिव रामदास त्यागी को मिठाई खिलाकर बधाई देते जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। संवाद
- फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
सनौली। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित पंडित ने शुक्रवार को भाजयुमो के नवनियुक्त जिला सचिव रामदास त्यागी एडवोकेट का स्वागत किया। उन्हें जिला सचिव नियुक्त करने के बाद सभी ने उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित पंडित, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा सनौली मंडल अध्यक्ष संदीप देशवाल, कष्ट निवारण समिति सदस्य राम कौशिक, गंगाराम स्वामी, बलवान कांगड़ा, सोनू, राजेश, राजपाल, सुरेश व महाबीर मौजूद रहे।