फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पैदल चलने वालों को मिलेगी राहत, 57 लाख से बनेंगे दो फुटपाथ

Thu, 16 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में पैदल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नगर निगम अब नेशनल हाईवे-44 के साई मंदिर चौक से लेकर सेक्टर-6 पुलिस चौकी तक फुटपाथ बनाने जा रहा है। प्रताप स्कूल से सेक्टर-6 चौकी तक भी फुटपाथ तैयार किया जाएगा। करीब 57 लाख रुपये खर्च होंगे।
दोनों रास्तों पर रोजाना बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले बच्चे, सुबह की सैर करने वाले और दुकानदार आते-जाते हैं। अब तक उन्हें मुख्य सड़क के किनारे असुरक्षित रूप से चलना पड़ता था। दोनों मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है। वॉकिंग ट्रैक बनने से न केवल दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा, बल्कि शहर की सूरत भी निखरेगी।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। कार्य की मंजूरी के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार ट्रैक को पक्का और स्लिप-फ्री सतह के साथ बनाया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में भी लोगों को परेशानी न हो। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

साई मंदिर चौक से सेक्टर-6 पुलिस चौकी तक का इलाका घनी आबादी वाला है। लोग रोजाना इस मार्ग से पैदल चलते हैं लेकिन फुटपाथ न होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ट्रैक बनने के बाद स्थिति में सुधार आएगा। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहर में दो और रास्तों पर फुटपाथ बनाए जाएंगे। उम्मीद है कि नए साल तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। शहर में इसी प्रकार अन्य रास्तों पर भी ट्रैक बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें