फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीडीएस का सर्वर डाउन, घंटों राशन के लिए लाइन में लग रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली । पीडीएस का सर्वर पिछले छह जिले से सही प्रकार से काम नहीं कर रहा है। राशन डिपो संचालकों को राशन बांटने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये समस्या पूरे जिले में बनी हुई है। कई दिन से पात्र राशन लेने के लिए डिपो के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

सनौली में पात्रों को राशन के लिए रविवार रात को आठ बजे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। 20 जनवरी तक डिपो धारकों की उनकी मांगों को लेकर हड़ताल चलती रही। अब हड़ताल के बाद पीडीएस का सर्वर डाउन है। इस माह पात्रों को काफी देरी से राशन मिल रहा है। डिपो धारक अमित कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने से राशन लेने वालों की भीड़ लग रही है। सर्वर ठीक होने पर सभी को राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें