फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना मंडी में बनी सड़क का भुगतान रोका, नमूने जांच के लिए भेजे

Sun, 05 Apr 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
इसराना मंडी में मार्केट कमेटी सचिव पवन को ज्ञापन सौंपते आढ़ती जयकरण जागलान व धर्मपाल जागलान। सं
विज्ञापन
इसराना। इसराना अनाज मंडी परिसर में 15 दिन पहले ही बनाई सड़क की निर्माण सामग्री पर सवाल उठ रहे हैं। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने आगे आकर मार्केट कमेटी सचिव पवन कुमार को शनिवार को ज्ञापन देकर इसकी जांच कराने की मांग की है। इसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री को भी भेजी है। मार्केटिंग बोर्ड ने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया और नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान, पूर्व प्रधान धर्मपाल जागलान, आढ़ती विकास घनघस ने बताया कि इसराना मंडी परिसर में पिछले माह सड़क बनाई गई थी। इसमें निर्माण सामग्री कम लगाई गई है। इससे सड़क जल्द ही टूट जाएगी। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएं। 23 अप्रैल 2025 को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा इसराना मंडी का निरीक्षण किया था। आढ़तियों ने मंडी की टूटी सड़क बनाने की मांग रखी थी। अनाज मंडी में पेयजल के लिए ट्यूबवेल लगाया था लेकिन ट्यूबवेल भी सही पानी नहीं दे रहा है। मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ विजयपाल ने बताया कि इसराना मंडी में सड़क के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ठेकेदार का भुगतान रोक लिया गया है। नमूनों की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें