फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी से लोहा स्क्रैप चोरी करने के दो गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने रिफाइनरी से लोहा स्क्रैप चोरी करने के मामले में वीरवार रात को दो डंपर चालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप निवासी मल्लू पट्टी सालवन जिला करनाल व गुरप्रीत सिंह निवासी तरावड़ी करनाल को लोहा पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने रिफाइनरी से मिट्टी व कचरा उठाने वाली कंपनी में अपने डंपर लगा रखे हैं। मिट्टी के नीचे स्क्रैप छुपा कर चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना सदर में तैनात सुरक्षा एजेंट राजेश को वीरवार रात सूचना मिली कि रिफाइनरी से मिट्टी व कचरा उठाने वाले डंपर में लोहा का स्क्रैप चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने रिफाइनरी रोड लोहा पुल के पास दबिश देकर डंपर चालकों को हिरासत में लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें