फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 400 मीटर दौड़ में पावनी प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित करते मुख्यातिथि रणधीर जांगड़ा। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समालखा। गढ़ी छाज्जू स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को ब्राइट कॅरिअर हाई स्कूल द्वारा वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 400 मीटर की दौड़ में पावनी ने प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि इनेलो बीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रणधीर जांगड़ा रहे।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन की ओर से निदेशक डॉ. देवेंद्र आर्य ने मुख्यातिथि का स्वागत बुकें और स्मृति चिह्न देकर किया। नीरज आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 और 400 मीटर दौड़ समेत कई स्पर्धाएं हुईं। 60 मीटर दौड़ में कक्षा एक से पांचवीं तक प्रथम स्थान पर कुनाल, द्वितीय विहान और तृतीय सक्षम रहे। कक्षा छठी से नौवीं वर्ग में प्रथम स्थान पर आदर्श, द्वितीय जतिन और तृतीय शिवन रहे। बालिका वर्ग में कक्षा एक से पांचवीं तक में प्रथम स्थान पर यात्रा, द्वितीय दिव्या और तृतीय आयशा रहीं। 400 मीटर दौड़ में विहान, प्रयांशु, सक्षम, अंश, शिवा व लक्ष्य विजेता रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर पावनी रही। मुख्यातिथि ने विजेता बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें