फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेट हाईवे बनाने का रास्ता साफ, लगाया 59.91 करोड़ का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने पानीपत से दरियापुर तक स्टेट हाईवे फो लेन बनाने के लिए 59.91 करोड़ रुपये का टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीसीसी बैठक में इस परियोजना के लिए शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसी कड़ी में दरियापुर से जींद तक स्टेट हाईवे बनाया जाएगा।
पानीपत-जींद स्टेट हाईवे फोरलेन बनाया जाना है। इसे दो चरणों में पानीपत से जींद तक बनाया जाना है। पहले चरण में पानीपत से दरियापुर और दूसरे चरण में दरियापुर से जींद तक बनाया जाना है। स्टेट हाईवे के किनारे बड़े पेड़ बीच में आ रहे थे। वन विभाग को पेड़ काटने की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। नए निगम के चलते प्रक्रिया लंबी चल रही थी। जिला प्रशासन ने वन विभाग को गत परढ़ाना गांव में जमीन दी थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी थी।
विज्ञापन

ड्रेन बनाने के लिए रहेगा अलग से बजट : सड़क के साथ आवश्यकता अनुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेन का भी निर्माण किया जाएगा। इससे वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। इस पर अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी। इस सड़क का निर्माण पूरा होने पर इसराना, जींद जिले के सफीदों और करनाल जिले की असंध विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उनका आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें