फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कब्जा दिलाने गए पटवारी व कर्मचारी बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 2008 में मिले प्लाटों पर आज तक प्रशासन पात्र परिवारों को कब्जा नहीं दिलवा सका है। शनिवार को बीडीपीओ कार्यालय के पटवारी विजय अन्य कर्मियों के साथ निशानदेही करवाकर कब्जा दिलवाने पहुंचे लेकिन गोशाला समिति ने पात्र परिवारों को दूसरी जगह प्लॉट देने की अपील की। जिसके बाद प्रशासन वापिस लौट गया। उधर, घटना से पात्र परिवारों में रोष है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत गांव नारायणा में एससी वर्ग को 282, ओबीसी को 116 प्लॉट आवंटित हुए थे। इनकी रजिस्ट्री भी उनके नाम हो गई थी। लेकिन आज निशानदेही करवाकर उस पर पात्रों को कब्जा नहीं दिलवाया गया था। इसको लेकर बीडीओ कार्यालय के पटवारी विजय अन्य कर्मियों के साथ गांव में निशानदेही व कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे। लेकिन इस दौरान गांव की गोशाला समिति ने पात्र परिवारों को उस जगह को छोड़कर किसी अन्य जगह पर प्लॉट आवंटित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उक्त जगह पर गौशाला के लिए चारा उगाया जाता है। इसको लेकर वो जिला उपायुक्त से भी मिलेंगे। सरपंच पति प्रमोद ने कहा कि अधिकारियों को इससे अवगत करवाया जाएगा और पुलिस बल की मांग की जाएगी। ताकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगवाकर पात्र परिवारों को मौके पर कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें