फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घंटों इंतजार के बाद मिला मरीजों को उपचार

विज्ञापन
फिजिशियन कक्ष के बाहर फर्श पर सोता मरीज। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। बदलते मौसम के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जहां सामान्य दिनों में ओपीडी में मरीजों की संख्या 1500 तक रहती थी, वहीं अब बढ़कर दो हजार तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

अस्पतालों में सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन के पास रहने लगी है। मौसम के बदलाव से जिला नागरिक अस्पताल में उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
फिजिशियन कक्ष के बाहर भीड़ होने के कारण मरीजों को बैठने के लिए बेंच नहीं मिल रहे जिससे उन्हें नीचे ही बैठ या लेट कर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। मरीजों को ओपीडी की पर्ची के लिए भी घंटों लाइन में लगना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को छुट्टी होने से सोमवार को ओपीडी सामान्य दिनों से ज्यादा रही। बिंझौल निवासी कविता ने बताया कि वह सुबह साढ़े आठ बजे ही अस्पताल में पहुंच गई थी लेकिन भीड़ होने के कारण उसे चिकित्सकों को दिखाकर दवा लेने में 12 बज गए।
वहीं फिजिशियन कक्ष के बाहर एक मरीज जब ज्यादा देर खड़ा रहकर थक गया तो वह वहीं फर्श पर लेटकर सो गया क्योंकि उसे बैठने के लिए बेंच नहीं मिला। मरीजों को काफी मशक्कत के बाद दवा मिल रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने कहा कि अस्पताल में बैठने के लिए पर्याप्त बेंच हैं। वहीं अस्पताल में पहुंच रहे प्रत्येक मरीज को दवा दी जा रही है। बदलते मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए।

फिजिशियन कक्ष के बाहर फर्श पर सोता मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें